21 अक्टूबर 1959 - वह तारीख जिसने शहादत के इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए भारतीय पुलिस की शौर्य गाथा को दर्ज कर दिया |
लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 16,000 फीट की दुर्गम ऊँचाई पर, हमारे 20 जांबाज़ जवानों ने चीनी सेना द्वारा घात लगाकर किए गए हमले का अंतिम साँस तक सामना किया। मातृभूमि की वेदी पर 10 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, जो देश के संपूर्ण पुलिस बल के लिए 'राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस' यानी “पुलिस शहीद दिवस” के रूप में स्मृतियों में हमेशा के लिए उत्कीर्ण हो गया।
इस अवसर पर हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख में विशेष कार्यक्रम का आयोजन:
1. राष्ट्रीय पुलिस का तीर्थस्थल: हर साल सभी पुलिस बलों व सीएपीएफ के प्रतिनिधि दुर्गम हॉट स्प्रिंग्स स्थित मूल शहीद स्मारक तक पहुँचते हैं।
2. शोक परेड व थ्री-वॉली सलामी : 16,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर जवानों द्वारा 'शोक शस्त्र' की मुद्रा में 3-वॉली फायर के साथ शहीदों को नमन किया जाता है।
3. राजस्थान पुलिस अपनी #अमरप्रहरी श्रृंखला के माध्यम से उन सभी अमर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च त्याग को कोटि-कोटि नमन करती है।
#अमरप्रहरी #RajasthanPolice #PoliceCommemorationDay #21October #PoliceShaheedDiwas
1.3k views | Rajasthan, India | Oct 1, 2026