नीमडीह: हाड़तिरूल में जंगली हाथी का उत्पात, किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर खाया सामान
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत अंडा जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहे जंगली हाथी को वन विभाग की टीम ने काड़रगामा होते हुए बीते शुक्रवार की रात को बंगाल की ओर खदेड़ दिया. हाथी को खदड़ने के दौरान हाईतिरूल गांव में हाथी के उत्पात से दो घरों को नुकसान पहुंचाया. हाईतिरूल गांव में हाथी ने संतोष कर्मकार की किराना दुकान को निशाना बनाया. हाथी ने दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश