मढ़ौरा: मढ़ौरा थाना के पीछे स्थित खेल मैदान में एसडीपीओ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया
Marhaura, Saran | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह हेतू मढ़ौरा थाना के पीछे स्थित खेल मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण एसडीपीओ सविन्द्र कुमार दास ने संयुक्त रुप से किया। एसडीपीओ ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे बताया कि अनुमंडल मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर कार्यक्रम हेतू फूल ड्रेस रिहर्सल में विभिन्न प्रकार की 15 टुकड़ियां शामिल हुई ।