#एसएसपी की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच देहली गेट क्षेत्र में नशा, जुआ-सट्टे के आरोप #वीडियो #वायरल
मेरठ। जनपद में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर नशा, जुआ और सट्टे के खिलाफ सख्ती को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर नजर है। हालांकि, देहली गेट थाना क्षेत्र में टाउन हाल परिसर के आसपास खुलेआम नशा, जुआ और सट्टा संचालित होने के आरोपों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जाता है कि देहली गेट थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित ऐतिहासिक टाउन हाल परिसर में कम उम्र के बच्चों से लेकर बड़े तक नशे की गिरफ्त में नजर आते हैं। आरोप है कि परिसर की पार्किंग में जुआ और सट्टे से जुड़ी गतिविधियां भी चलती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार यहां इस तरह की गतिविधियां खुले तौर पर दिखाई देती हैं।
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गतिविधियों के आरोप
सबसे गंभीर सवाल यह �