सहारनपुर: गौशाला की गोबर से बनी तिरंगा राखियाँ और चेस्ट-बैच से जागेगी राष्ट्रभक्ति और हरियाली, गौशाला का प्लास्टिक-मुक्त नवाचार
सहारनपुर में सावलपुर नवादा स्थित नगर निगम की जीएमपी व आईएसओ प्रमाणित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला ने इस बार रक्षाबंधन, 15 अगस्त के मद्देनजर पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की नई पहल की है। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गौशाला में बन रही राखियों और तिरंगा चेस्ट-बैच को शुद्ध गाय के गोबर, लकड़ी के पाउडर और मुल्तानी मिट्टी से तैयार किया जा रहा है।