मरवाही: सावन सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, अमरकंटक से ज्वालेश्वर धाम तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
भगवान शिव की भक्ति और आराधना का विशेष पर्व सावन का तीसरा सोमवार आज बेहद खास और फलदायी बन गया है, क्योंकि इस दिन नाग पंचमी का भी अत्यंत दुर्लभ और पावन संयोग निर्मित हुआ है। इस दोहरे धार्मिक अवसर पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मध्यप्रदेश के पवित्र अमरकंटक और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध