सेवा, समर्पण और निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान! 💐🙏🏻
जनता के अटूट विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की बदौलत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज उपखंड स्तर पर मुझे 'पत्रकारिता ' में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुझे उपखंड अधिकारी सुमन राठौड़, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, वृत्ताधिकारी राजेंद्र सिंह उज्जवल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) एवं अधिशासी अभियंता के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। आप सभी क्षेत्रवासियों, पाठकों और शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार, जिनके सहयोग और स्नेह से मुझे हमेशा निडरता के साथ जनता की आवाज उठाने की प्रेरणा मिलती है। यह सम्मान मेरा नहीं, आप सभी के अटूट विश्वास का सम्मान है।
धन्यवाद! 💐
Chamu, Jodhpur | Aug 15, 2026