जशपुर: कैलाश गुफा क्षेत्र में 30 हाथियों के दल ने ग्रामीण पर किया हमला, कांवड़ियों की आवाजाही पर खतरा
जशपुर जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध कैलाश गुफा क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। क्षेत्र में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने एक ग्रामीण पर हमला भी किया है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कैलाश गुफा क्षेत्र में प्रसिद्ध महादेव मंदिर स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषे