सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा फतेहपुर, राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
जीजीआईसी में विशाल रंगोली के माध्यम से दिया 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर केंद्रित अभियान में बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को फतेहपुर में सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्साह देखने को मिला। आईटीआई प्रांगण से 'विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा' का शुभारंभ किया गया, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) परिसर में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल रंगोली बनाकर विकसित भारत, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।
आईटीआई प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, बिंदकी विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, करण सिंह पटेल, रणवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण का संदेश पहुंचाने का माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित बताते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना को जनआंदोलन बनाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना ही अभियान का उद्देश्य है।
इसके बाद शहर के जीजीआईसी परिसर में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम के तहत विशाल रंगोली तैयार की गई। रंगोली में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सेवा और विकसित भारत की अवधारणा को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने किया।
सेवा ज्योति यात्रा के संयोजक पंकज त्रिपाठी, सह संयोजक मधुराज विश्वकर्मा एवं धर्मेंद्र सिंह रहे, जबकि रंगोली कार्यक्रम की संयोजक रेखा पासवान और सह संयोजक ज्योति प्रवीण रहीं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, नीरज सिंह, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, जिला मंत्री विमलेश पांडे, ओम प्रकाश पाल, सुनीता गुप्ता, संतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, जितेंद्र सिंह सेंगर, अखिलेश कुमार, सिद्धार्थ दीक्षित, अंतुल अवस्थी, नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विकास पासवान, दिनेश गुप्ता, संजय मोदनवाल, विनोद गौतम, ज्ञान चंद्र केसरवानी, उमेश गुप्ता, उमेश त्रिवेदी, मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम पूरे दिन सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के संदेश के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और अनुशासित उपस्थिति चर्चा का विषय रही।
एनडी न्यूज़ की अपील:
समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जनकल्याण जैसे कार्यों में प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जनहित के कार्यक्रमों में प्रशासन और समाज के बीच सकारात्मक सहभागिता विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बन सकती है।
👇👇👇
#NDNews #दैनिक_निष्पक्ष_धारा #Fatehpur #SevaSankalpAbhiyan #SevaJyotiYatra #ViksitBharat #BJP #NarendraModi #UttarPradesh #PublicService
👇👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@RSSgeet
@wpl1090
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@VHPDigital
@InfoDeptUP
@myogioffice
@homeupgov
@CMOUP_RC
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@UpPolicemitra
@BajrangDalOrg
@UPPViralCheck
@rashtrapatibhvn
@112UttarPradesh
@UPMahilakalyan
@myogiadityanath
👇👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: जिला ब्यूरो,फतेहपुर
📍कार्यालय-3: U158,हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर,पूर्वी दिल्ली-110092 (NCR)
📍कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा,लखनऊ – 226001 (UP)
📍कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 07 अक्टूबर 2026
📞 मोबाइल: 096961 19696