गुनौर: विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गुनौर के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Gunnor, Panna | Oct 1, 2026 गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर गुनौर विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की आवश्यकताओं, लंबित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए उनके निराकरण और विकास कार्यों में गति लाने का आग्रह किया।