रामगंजमण्डी: खैराबाद में अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई, ₹29,210 के साथ तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को खैराबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29,210 रुपए की जुआ राशि बरामद की है। रविवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नॉट में पुलिस के अनुसार पुलिस ने मामले में मोहम्मद शरीफ, युसूफ अली और निशु पारेता को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी खैराबाद क्षेत्र के निवासी