देवीपुर: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एम्स देवघर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को एम्स देवघर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, भर्ती मरीजों के वार्ड और सभागार का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। मरांडी ने कहा कि संथाल परगना सहित पूरे झारखंड के लिए देवघर में एम्स का होना गौरव क