मोहम्मदगंज: अपराध विरोधी जांच अभियान में 19 बाइक और 12 चार पहिया वाहनों की जांच की गई
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर आवश्यक कागजात और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की।