मखदुमपुर: मखदूमपुर में प्रखंड बीस सूत्री कार्य समिति की बैठक में जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में बुधवार के दिन 2 बजे बीस सूत्री कार्य समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ पप्पू दांगी ने किया। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई।