कटोरिया: बेहरार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग जख्मी
Katoria, Banka | Aug 9, 2026 बेहरार गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के 6 महिला-पुरुष जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्ष द्वारा आनंदपुर थाने में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया है।