ईसागढ़: ईसागढ़ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
ईसागढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल में नगर परिषद और जनपद पंचायत के संयुक्त आयोजन में हुए मुख्य समारोह में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। शनिवार को सुबह लगभग 9 बजे चंदा यादव और राव रंजीत सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ।