अतर्रा: बिसंडा में हैंडपंप से पानी लेकर लौट रही युवती से हुई छेड़खानी, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
Atarra, Banda | Aug 11, 2026 हैंडपंप से पानी लेकर लौट रही युवती से छेड़खानी, तीन पर मुकदमा बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात सरकारी हैंडपंप से पानी लेकर घर लौट रही युवती के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। आरोप है कि युवक ने अपने दरवाजे पर युवती को जबरन पकड़ लिया और मुंह दबा दिया। युवती के चीख-पुकार मचाने पर उसके विकलांग पिता और मां मौके पर पहुंचे।