तोकापाल: पोटानार गुच्चागुड़ा में घर से बाइक चोरी, देर रात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
Tokapal, Bastar | Aug 15, 2026 ब्लॉक के पोटानार (गुच्चागुड़ा) में घर से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की गई बाइक का पंजीयन क्रमांक CG17KP4506 बताया गया है। घटना के बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।