सोरांव: सोरांव इलाके के रग्घूतारा जगदीश पुर में दबंगों पर घर गिराने का आरोप, की गई शिकायत
सोरांव थाना क्षेत्र के रग्घूतारा जगदीशपुर दयालपुर में लालचन्द ने गुरुवार को एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी। कि कुछ लोगों ने उनके घर को जबरन गिराने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि शुक्रवार की भोर उनके घर को गिरा दिया गया। जिसको लेकर पीड़ित ने नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।