Public App Logo
ग्रेटर नोएडा दनकौर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ 15 अगस्त को थाना दनकौर क्षेत्र में सवारी बनाकर लोगों को लिफ्ट देने के बाद बंधक बनाकर ऑनलाइन पैसे ऐंठने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी अभिनय पल्लव और सत्यम सिंह गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। मौके से दो तमंचे, कारतूस, चाकू, चार मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल i20 कार बरामद की गई। पुलिस ने दोनों बंधकों को सकुशल मुक्त करा लिया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच के साथ आगे की कार्रवाई जारी है। - Gautam Buddha Nagar News