भरथना: लखना के सैय्यद नगर मुहाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बुझाते समय बुजुर्ग करंट की चपेट में आकर हुई मौत
बकेवर थाना क्षेत्र के लखना नगर के सैय्यदनगर मुहाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बुझाते समय करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय राम आसरे पुत्र श्यामलाल की मौत हो गई। परिजन उन्हें 50 शैय्या अस्पताल बकेवर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राम आसरे व पत्नी बिमलेश देवी के साथ रहते थे। कमरे में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से पर्दों में आग लग गई थी।