मुज़फ्फरनगर: चरथावल में छेड़छाड़ के आरोप पर हंगामा, युवती की मां ने युवक को रंगेहाथ पकड़ा, दोनों पक्षों में हुई मारपीट, VIDEO वायरल
मुजफ्फरनगर के चरथावल के कन्हाहेड़ी गांव में युवती से छेड़छाड़ के आरोप पर हंगामा हो गया। आरोप है कि युवती की मां ने गांव के युवक को कथित तौर पर छेड़छाड़ करते देख लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।