मानिकपुर: चित्रकूट में ब्रीफकेस के ऊपर जल रही मोमबत्ती से लगी आग, घर गृहस्ती के सामान के साथ रुपए भी जलकर हुए खाक, शिवनगर का मामला
चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे के शिवनगर में बुधवार रात करीब 8:30 बजे कच्चे घर में आग लग गई। हादसे में महिला बच्चा देवी झुलस गईं। मोमबत्ती से ब्रीफकेस में आग लगी, जिससे दस्तावेज, पासबुक, आठ हजार रुपये और कपड़े जल गए। लेखपाल अरबाज सिद्दीकी ने मौके का जायजा लेकर पीड़ित को मदद और भोजन का आश्वासन दिया।