हुसैनाबाद: जपला से बाबाधाम रवाना हुआ महावीर जी कांवरिया संघ का जत्था ।
हुसैनाबाद। सावन के पावन अवसर पर गुरुवार को सुबह जपला से महावीर जी कांवरिया संघ का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले कांवरियों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कांवरियों ने बताया कि सावन में भगवान शिव का