कटंगी: तिरंगे और देशभक्ति के रंग में रंगा कटंगी, गांधी चौक में मुख्य समारोह, बच्चों की प्रभात फेरी से गूंजा वंदे मातरम
80 वा स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरा कटंगी देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हर जगह तिरंगा लहराया और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गांधी चौक में आयोजित मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। परंपरा अनुसार सुबह 7 बजे से ही सभी शासकीय-गैर