टीकमगढ जिले में निवेश का सुनहरा अवसर
-
जतारा-पलेरा क्षेत्र में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है वृहद औद्योगिक क्षेत्र
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की क्षेत्रीय औद्योगिक विकास नीति के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले की जतारा एवं पलेरा तहसील में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है जिसकी विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों के सुझाव एवं आवश्यकताओं पर चर्चा किये जाने के लिए, श्री प्रतुल चंद्र सिन्हा, कार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी भोपाल की अध्यक्षता में होटल नटराज सरोवर पोर्टिको, झाँसी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री राम तीर्थ सिंघल एमएलसी झाँसी, श्री धीरज खुलर-बुंदेलखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, श्री राजीव बब्बर-लघु उद्योग भारती झाँसी के अध्यक्ष, आई.सी.ए.आई झाँसी के चेयरमैन श्री जयंत मनी जैन, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री संजय पटवारी, सहित झाँसी के प्रमुख उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जतारा में औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए उपलब्ध भूमि, अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यक सुविधायें जैसे कि ईटीपी, एसटीपी, स्कूल, बैंक, पार्क, एटीएम, पुलिस चौकी, फायर स्टेशन, चौड़ी सड़के, विद्युत एवं जल जैसी आवश्यक मूलभूत अधोसंरचनाओं के साथ-साथ मध्यप्रदेश शासन की पोलिसी, इंसेंटिवस, औद्योगिक विस्तार, ओ.डी.ओपी., जी.आई. के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी, इसके साथ ही उद्योगों की स्थापना एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध प्रोत्साहन योजनाओं के संबंध में भी बताया गया। निवेशक अनुकूल नीतियां, शीद्य अनुमतियां, प्रतिस्पर्धी भूमि दरें तथा मजबूत औद्योगिक परिस्थिति की तंत्र आज मध्यप्रदेश की पहचान बन चुके है।
कार्यकारी संचालक द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपलब्ध भूमि की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि जतारा में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की भूमि भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक स्थान पर स्थित है। यह क्षेत्र जतारा तहसील के साथ-साथ पलेरा एवं लिधौरा तहसीलों के निकट तथा टीकमगढ़ जिले के समीप स्थित है। इसके अतिरिक्त यह क्षेत्र झाँसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र एवं छतरपुर जिला के लिए भी सुगम कनेक्टिविटी वाला स्थान है। इस प्रकार जतारा का
क्षेत्र बुंदेलखंड के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों के मध्य एक प्रकार के केंद्रीय / रणनीतिक स्थान के रूप में उद्योगों के लिए बेहतर संभावनाएँ रखता है। बैठक के दौरान झाँसी के व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों द्वारा जतारा में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र, भूमि की उपलब्धता, मूलभूत सुविधाओं, कनेक्टिविटी तथा उद्योगों के लिए शासन की प्रोत्साहन योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न किए गए, जिनका एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक में लगभग 60 उद्योग एवं व्यापार के विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधि प्रतिभागी रहे जिसमे से 15 से अधिक उद्योगपतियों ने जतारा-पलेरा क्षेत्र में विकसित किये जा रहे औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं का लाभ उठाते हुए उद्योग स्थापना के लिए आगे बढ़कर अपनी रुचि एवं निवेश की मंशा (Expression of Interest/Intention) प्रस्तुत किये गये है। बैठक का उद्देश्य झाँसी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्योगपतियों को जतारा में उपलब्ध औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
श्री राम तीर्थ सिंघल एमएलसी झासी द्वारा म०प्र० शासन की उद्योगो को बढ़ावा देने की योजनाओ की सराहना की एवं बैठक में उपस्थित समस्त उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।
श्री प्रतुल चंद्र सिन्हा, कार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी भोपाल द्वारा श्री विवेक श्रोतिय कलेक्टर, जिला-टीकमगढ़ से विभिन्न विभागो के अधिकारियों सहित संयुक्त चर्चा की गयी जिसमे कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा विकसित किये जा रहे औद्योगिक क्षेत्र-जतारा के लिए जल, विद्युत शीद्य उपलब्ध कराये जाने के लिये संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवं प्रशासन स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया।
चूंकि यह औद्योगिक क्षेत्र उ०प्र० के झासी जिले अंतर्गत मऊरानीपुर से भी लगा हुआ है। इसलिये मऊरानीपुर के उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को औद्योगिक क्षेत्र की विस्तृत जानकारी, म०प्र० शासन की नीति एवं योजनाओं के बारे में बताने के लिये होटल साई पैलेस मऊरानीपुर में श्री प्रतुल चंद्र सिन्हा, कार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी भोपाल की अध्यक्षता में क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 35 से अधिक उद्योगपति प्रतिभागी रहे साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में निवेश मे रूचि व्यक्त करते हुये 20 से अधिक उद्योगपतियों ने इंटेशन प्रस्तुत की है।
मध्यप्रदेश शासन का यह कदम औद्योगिक दृष्टिकोण से बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदलने जा रहा है, औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से ना केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा बल्कि रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हजारों युवाओ को उनके क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh