चक्रधरपुर: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सम्मान सह अभिनंदन समारोह आयोजित
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में गुरुवार को सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गयाl स्वास्थ्य विभाग में डॉ अंशुमन शर्मा के उपनिदेशक पद पर पदोन्नत होने तथा डॉ जेजे मुंडू के अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का दायित्व संभालने के अवसर पर सुमिता होता फाउंडेशन की ओर से दोनों चिकित्सकों का सम्मान किया गयाl