कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने MMDR संशोधन कानून पर झारखंड सरकार पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Sep 26, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब एक बजे केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने MMDR संशोधन कानून पर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कानून के खिलाफ राज्य सरकार का विरोध जनता को भ्रमित करने वाला है। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है।