Public App Logo
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता ने भाजपा नेता संजीव गर्ग एवं वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात यमुनानगर, 14 जून- भाजपा नेता संजीव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता अपने जिला यमुनानगर के प्रवास कार्यक्रम में उनके निवास स्थान जगाधरी पर पहुंची साथ में हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा साथ रहे। जगाधरी निवास स्थान पर पहुंचने पर बड़े भाई हरियाणा विद्युत नियामक आयोग सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग, पारिवारिक सदस्यों, मित्रों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया व उन्हें स्मृति चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नारी शक्ति को महत्वता देते हुए डाक्टर अर्चना गुप्ता की नियुक्ति की है वो इसके लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि संघ एवं भाजपा के वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ताओं के बीच आने पर उन्हें गर्व की अनूभूति हुई है, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर कार्य करके भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मजबूती प्रदान करना है। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया है वह सदैव जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। अपनों के बीच आना उनमें एक नयी स्फूर्ति ताजगी भर देता है, कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और नारी नेतृत्व के प्रति सम्मान आज जो देखने को मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का यह प्रेम और सहयोग जनसेवा, संगठन एवं प्रदेश के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। - Panipat News