बांधवगढ़: कलेक्ट्रेट के सामने SDM ने अवैध गिट्टी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा
उमरिया कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने 13 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह ने अवैध गिट्टी परिवहन करते एक सोनालिका ट्रैक्टर क्रमांक MP 54 A 8725 को पकड़ा।जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर क्रेशर से बिना वैध दस्तावेज के गिट्टी लेकर शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एसडीएम ने ट्रैक्टर को रोककर खनिज विभाग की संयुक्त टीम के साथ जांच की।