सिवनी: कृषि महाविद्यालय जबलपुर की 38 छात्राएं पहुंचीं सिवनी, 6 माह लेंगी खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण
Seoni, Seoni | Oct 1, 2026 सिवनी कृषि विज्ञान केंद्र में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की बीएससी कृषि की 38 छात्राएं ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत पहुंचीं। गुरुवार को छात्राएं अगले 6 माह तक किसानों के खेतों में फसल उत्पादन, प्राकृतिक खेती, ड्रोन तकनीक और अन्य कृषि गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगी।