हलसी: हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत में ग्राम सभा, पौधरोपण व गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी
शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे हलसी प्रखंड की कैंदी पंचायत में गांधी जयंती पर ग्राम सभा, शपथ ग्रहण, पौधरोपण व माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। डीएम शैलेंद्र कुमार ने नशामुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन, स्वच्छता व सामाजिक जागरूकता की शपथ दिलाई। पंचायत विकास व ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं, बल्लोपुर के चौरी गांव में नल-जल की बाधित आपूर्ति सुचारू करा दी गयी।