लालगंज: सीएचसी लालगंज में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए एनसीसी के छात्रों और छात्राओं को किया गया जागरूक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के सभागार में सोमवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार पटेल की उपस्थिति में टीबी रोग से बचाव को लेकर बापू उपरौध इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं को जन जागरूकता के लिए आशानुरूप परिणाम हेतु प्रशिक्षित किया गया। अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार ने टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति जागरूक किया।