तरारी: सीकरहटा में युवक को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार
Tarari, Bhojpur | Aug 13, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिकरोल गांव निवासी दिनेश वर्मा के पुत्र आशीष कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक खोखा बरामद किया गया। गुरुवार की शाम 5:00 के करीब बताया गया कि पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।