🚇 दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट!
जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके चलते दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अगली सूचना तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी है।
📍 बंद स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस, INA, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली समेत 11 स्टेशन शामिल हैं।
⚠️ यात्रियों को सलाह दी गई है कि सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने से पहले अपना रूट जरूर चेक करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।
#Delhi #DelhiMetro #JantarMantar #DelhiNews
Gurgaon, Gurugram | Oct 2, 2026