भोजपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ने अपने आवास पर किया ध्वजारोहण
आरा (भोजपुर): 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भोजपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ने अपने निजी आवास पर गरिमामय वातावरण में विधिवत झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त भोजपुर वासियों एवं जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के समग्र विकास और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
Arrah, Bhojpur | Aug 15, 2026