#यमुनापार: नेवती #दलित उत्पीड़न मामला, #पीड़ित से मिलने पहुंची #भीम आर्मी और लाखन आर्मी, #जातिगत राजनीति पर #साधा निशाना
प्रयागराज,यमुनापार के नेवती गांव में मामा-भांजा दलित उत्पीड़न मामले में पीड़ित परिवार से मिलने भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और लाखन आर्मी के पदाधिकारी पहुंचे।
पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हाल जाना और न्याय की मांग की। इस दौरान नेताओं ने जाति देखकर नेतागिरी करने वाले संगठनों पर जमकर हमला बोला।
भीम आर्मी नेताओं ने कहा कि "दलितों पर अत्याचार के समय मुंह बंद करने वाले अब चुनाव के समय दिखाई देंगे। हम पीड़ित को न्याय दिलाकर रहेंगे।"
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#bhimarmy #prayagrajnews #prayagrajpolice