सिरोंज: सिरोंज के वार्ड नंबर 7 में 2 महीने से पानी की किल्लत, लोग बूंद-बूंद को तरसे, नगर पालिका में की शिकायत
सिरोंज के वार्ड नंबर 7 में पानी की किल्लत: 2 महीने से बूंद-बूंद को तरसे लोग, आक्रोशित नागरिकों ने नगरपालिका घेरा सिरोंज। नगर के वार्ड नंबर 7 में पिछले दो महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण रहवासियों का सब्र आखिरकार टूट गया। नल में पानी न आने से परेशान वार्डवासियों ने गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपकर