खानपुर: खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध के केचमेंट एरिया में बारिश के कारण बाँध में बड़ी पानी की आवक
खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध के केचमेंट एरिया में बारिश के कारण बाँध में पानी की आवक बढ़ गई। बाँध के अभियंता ने आज मंगलवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि बाँध के केचमेंट एरिया में झमाझम बारिश होने के कारण 13731 क्यूसेक पानी की लगातार आवक हो रही है जिसके चलते बाँध 995. 60 फीट तक भर चुका है। खानपुर SDM ने भी बारिश को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट कर दिया ।