Bhilai में Bathroom के पास बन रहा Idli Dosa..FDA ने रद्द किया License!
भिलाई के स्मृति नगर स्थित प्रसिद्ध विश्वनाथ इडली में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की तैयारी से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने पाया कि इडली-डोसा तैयार करने की जगह के पास बाथरूम समेत स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए संस्थान का लाइसेंस 10 दिनों के लिए निलंबित कर दुकान बंद रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार, अगर तय अवधि में कमियां दूर नहीं की गईं और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आगे स्थायी रूप से सील करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।