सुल्तानगंज: डाक बम की अनोखी आस्था: गंगाजल उठाते ही शुरू होती है 105 किमी की कठिन तपस्या
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के ग्यारहवें दिन रविवार को अजगैबीनाथ धाम के गंगा घाट पर डाक बम श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शिवभक्त उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद कांवर में पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। डाक बम की यात्रा सामान्य कांवर यात्रा से अलग और कठिन मानी जाती