नदबई: ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत, वह खेतों की ओर जा रहा था
नदबई के सालिमपुर गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक तेजप्रकाश उर्फ मनीष रेलवे लाइन पार कर खेतों की ओर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। सूचना पर नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।