कांडी: कांडी में मजदूर आकाश की संदिग्ध मौत, जांच हुई तेज; DSO ने अधिकारियों से की पूछताछ
Kandi, Garhwa | Aug 11, 2026 कांडी थाना क्षेत्र की चोरांटी पहाड़ी के समीप बीते शनिवार को रतनगढ़ निवासी 17 वर्षीय मजदूर आकाश कुमार यादव का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। घटना के बाद से ही यह मामला हत्या और सड़क दुर्घटना के बीच उलझा हुआ है। इस पूरे प्रकरण में अब जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मामले की गहन जांच की।