मानिकपुर: मानिकपुर में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश
चित्रकूट के मानिकपुर में बुधवार दोपहर 12 बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ब्लॉक कार्यालय से शुरू यात्रा मुख्य बाजार समेत विभिन्न मार्गों से गुजरी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजे। कई विद्यालय के छात्र शामिल हुए ।