बरहट: बरमनियां गांव के समीप नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
Barhat, Jamui | Sep 26, 2026 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बरमनियां गांव के समीप नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर आजाद कुमार की मौत हो गयी। मृतक बरमनियां गांव निवासी श्रवण पासवान का पुत्र था। परिजनों ने शनिवार को 8 बजे बताया कि शुक्रवार को आजाद बहियार से लौट रहा था। इसी दौरान नदी में हाथ-पैर धोने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।