पिंड्रा: हरहुआ में बारिश और तेज हवा ने किसानों की परेशानी बढ़ाई, धान की फसल खेतों में गिरने से किसान चिंतित
वाराणसी के पिंडरा विधानसभा के हरहुआ में विगत दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं की वजह से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के साथ तेज हवा ने किसानों की धान की फसल को खेतों में गिरा दिया है जिसकी वजह से धान की बोलियों के नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है, कि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्हें काफी नुकसान होगा।