पीरो: अगियांव बाजार थाना क्षेत्र के बघउ नारायणपुर गांव के एक युवक की नहर में डूबने से हुई मौत
Piro, Bhojpur | Sep 26, 2026 शुक्रवार की देर शाम अरविंद कुमार राम मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। जिसके बाद काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुगी बाल के समीप नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अगियांव बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।