धामपुर: नहटौर के हल्दौर चौराहे पर चार हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन घायल
Dhampur, Bijnor | Aug 16, 2026 रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे नहटौर के हल्दौर चौराहे पर मारपीट हो गई। गांव बैरमनगर के कुलदीप सिंह नहटौर के सलमान से उधार दिए चार हजार रूपए लेने के लिए आया था।इसी को लेकर विवाद हो गया।कुलदीप सिंह, मौहम्मद उवैद व बीच-बचाव करने आए मौहम्मद समी घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को सीएचसी मे भर्ती कराया गया।पुलिस जांच कर रही है।