किशनगंज: भाजयुमो महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में हुए शामिल
कस्बाथाना में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज मीणा, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र सिंह मांडा एवं ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।