पेंच टाइगर रिजर्व में 4 शावकों संग दिखी जुगनी बाघिन..
पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा
एमपी के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व से एक बार फिर रोमांचक तस्वीरें सामने आई हैं। पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर क्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन जुगनी अपने चार शावकों के साथ नजर आई। बाघिन को शावकों के साथ देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस दौरान पर्यटकों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह रोमांचक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#mp #balaghattalk #seoni #news
Lakhnadon, Seoni | Oct 4, 2026